-
परिभाषा - एक स्थान से किसी दूर के स्थान तक जाने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
हमने दिल्ली से मुंबई तक का सफ़र रेलगाड़ी से किया। / हमने दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा रेलगाड़ी से की ।
- समानार्थी शब्द -
सफ़र ,
यात्रा
-
परिभाषा - युद्ध के लिए प्रस्थान करने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
राम की सेना ने लंका की ओर प्रयाण किया ।
-
परिभाषा - एक स्थान पर खड़े रहकर एक निश्चित अंतराल पर कदम को बारी-बारी से ऊपर उठाने तथा नीचे गिराने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
बालचर मैदान में कदमताल कर रहे हैं ।
- समानार्थी शब्द -
कदमताल ,
मार्च
-
परिभाषा - एक प्रकार का गीत जो प्रयाण के समय गाया जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
सैनिक प्रयाण गीत गा रहे हैं ।
- समानार्थी शब्द -
प्रयाण गीत