-
परिभाषा - पाव भर माप का बर्तन या बटखरा
- वाक्य में प्रयोग -
ग्वाला पौए से दूध नाप रहा है।
- समानार्थी शब्द -
पौवा
-
परिभाषा - उतनी शराब जो एक पाव की बोतल में रहती है
- वाक्य में प्रयोग -
एक पौवा पीने के बाद ही वह अनाप-शनाप बकने लगा।
- समानार्थी शब्द -
पौवा ,
क्वाटर
-
परिभाषा - एक तौल जो एक सेर के चौथाई के बराबर होती है
- वाक्य में प्रयोग -
चार छटाक बराबर एक पाव होता है।
- समानार्थी शब्द -
पाव ,
पौवा
-
परिभाषा - चार छटाक की तौल का बटखरा
- वाक्य में प्रयोग -
दुकानदार चायपत्ती तौलने के लिए पाव ढूँढ रहा है।
- समानार्थी शब्द -
पाव ,
पौवा
-
परिभाषा - एक चौथाई
- वाक्य में प्रयोग -
उसने दुकान से एक पाव घी खरीदा।
- समानार्थी शब्द -
चौथाई ,
पाव
-
परिभाषा - किसी वस्तु आदि के चार भागों में से एक
- वाक्य में प्रयोग -
इस काम का चतुर्थांश हो चुका है।
- समानार्थी शब्द -
चतुर्थांश ,
चौथाई भाग ,
चौथाई