-
परिभाषा - एक बरसाती लता जिसकी पत्तियाँ साग और पकौड़ी बनाने के काम में आती हैं
- वाक्य में प्रयोग -
माँ आज पोई की पत्तियों की पकौड़ी बना रही है।
- समानार्थी शब्द -
पूतिका ,
पूतीका
-
परिभाषा - किसी जानवर का छोटा बच्चा, विशेषकर साँप या पक्षी का
- वाक्य में प्रयोग -
चिड़िया अपने पोए को दाना चुगा रही है।
- समानार्थी शब्द -
पोआ ,
पोया
-
परिभाषा - साँप का बहुत छोटा बच्चा
- वाक्य में प्रयोग -
जंगल में आदिवासी के बच्चे सँपोलों को छेड़ रहे थे।
- समानार्थी शब्द -
सँपोला ,
पोआ ,
पोया
-
परिभाषा - घोड़े की वह चाल जिसमें वह दो पैर साथ उठाकर दौड़ता है
- वाक्य में प्रयोग -
हल्दी घाटी के मैदान में चेतक सरपट चाल चल रहा था।
- समानार्थी शब्द -
सरपट चाल ,
पोइया ,
सरपट