-
परिभाषा - किसी से कुछ जानना
- वाक्य में प्रयोग -
मैंने मीना से पूछा की दादी कहाँ है।
- समानार्थी शब्द -
पूँछना
- विलोम शब्द -
बताना
-
परिभाषा - किसी का हाल-चाल जानने के लिए उसकी खोज-खबर लेना
- वाक्य में प्रयोग -
विनोद दादाजी के बारे में हमेशा पूछता है।
- समानार्थी शब्द -
पूँछना
-
परिभाषा - किसी के प्रति आदर-सत्कार का भाव प्रकट करते हुए उसकी ओर उचित ध्यान देना
- वाक्य में प्रयोग -
दादी को घर में सभी पूछते हैं।
- समानार्थी शब्द -
पूँछना
-
परिभाषा - किसी का उचित महत्व, मूल्य, गुण आदि जानना या समझना
- वाक्य में प्रयोग -
आज-कल गुण या योग्यता को कौन पूछता है।
- समानार्थी शब्द -
पूँछना