-
परिभाषा - व्यापारियों या व्यवसायियों का वह समूह या दल या संस्था जो एक साथ मिलकर कोई व्यापार या व्यवसाय करता हो
- वाक्य में प्रयोग -
कंपनी में फूट पड़ते ही सारा व्यापार चौपट हो गया।
- समानार्थी शब्द -
कंपनी ,
समवाय
-
परिभाषा - नारियल की जाति का एक वृक्ष जिसमें छोटे गोल फल लगते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
सुपाड़ी में डालियाँ नहीं होतीं।
- समानार्थी शब्द -
सुपाड़ी ,
सुपारी
-
परिभाषा - मँझोले आकार का एक वृक्ष जिसके फल मीठे होते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
हम तूत खाने के लिए शहतूत पर चढ़ गए।
- समानार्थी शब्द -
शहतूत ,
तूत ,
पूष
-
परिभाषा - एक गोल फल जो काटकर पान आदि के साथ या यूँ ही खाया जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
सुपारी का उपयोग पूजा में भी किया जाता है।
- समानार्थी शब्द -
सुपारी ,
सुपाड़ी ,
पुंगीफल
-
परिभाषा - एक बड़े वृक्ष से प्राप्त विशाल फल जिसके ऊपर काँटे होते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
कुछ लोग पके कटहल के कोए चाव से खाते हैं।
- समानार्थी शब्द -
कटहल ,
पनस ,
फनस
-
परिभाषा - एक पेड़ जिसमें बड़े और भारी फल लगते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
उसने अपने बाग में कटहल लगाया।
- समानार्थी शब्द -
कटहल ,
कटहल वृक्ष ,
पनस