-
परिभाषा - जो प्रमाणों से सत्य सिद्ध होती हो फलतः जिसके ठीक या सत्य होने में कोई संदेह न रह गया हो (कथन या बात)
- वाक्य में प्रयोग -
ठोस प्रमाणों के अभाव में अपराधी रिहा हो गया। / उसने मुझे पक्की जानकारी दी है।
- समानार्थी शब्द -
ठोस
-
परिभाषा - (बच्चा) जो अपने एक साल के अवधि में पुष्ट हो चुका हो
- वाक्य में प्रयोग -
उसके पुष्ट बच्चे को देखकर मन प्रसन्न हो जाता है।
-
परिभाषा - पाला पोसा या देखभाल किया हुआ
- वाक्य में प्रयोग -
मेरे दादाजी द्वारा पोषित यह आम का वृक्ष अब फलने लगा है।
- समानार्थी शब्द -
पोषित ,
संवर्धित
-
परिभाषा - बल वृद्धि करने वाला
- वाक्य में प्रयोग -
च्यवनप्राश एक बलवर्धक आयुर्वेदिक औषध है।
- समानार्थी शब्द -
बलवर्धक ,
बलवर्द्धक ,
शक्तिवर्द्धक
-
परिभाषा - मजबूत शरीर वाला
- वाक्य में प्रयोग -
तगड़े पहलवान को देख कर सब डर गए। / मोटे-तगड़े पहलवान को देख कर सब डर गए। / हट्टे-कट्टे पहलवान को देख कर सब डर गए।
- समानार्थी शब्द -
हट्टा-कट्टा ,
मोटा-तगड़ा ,
तगड़ा