-
परिभाषा - जो सबसे आगे चलता हो
- वाक्य में प्रयोग -
पुरोगामी व्यक्ति ही इस दल का नायक है।
- समानार्थी शब्द -
अग्रगामी ,
पूर्वगामी
-
परिभाषा - प्रगति करनेवाला या जो बराबर उन्नति करता हुआ आगे बढ़ता हो
- वाक्य में प्रयोग -
प्रगतिशील व्यक्ति समस्याओं से जूझते हुए प्रगति पथ पर अग्रसर रहते हैं।
- समानार्थी शब्द -
प्रगतिशील ,
प्रगतिकर्ता ,
प्रगति कर्ता
-
परिभाषा - वह जो किसी से पहले आकर उसके आने की सूचना दे
- वाक्य में प्रयोग -
लंका विजय के बाद प्रभु राम ने हनुमान को अग्रदूत बनाकर अयोध्या भेजा।
- समानार्थी शब्द -
अग्रदूत ,
पुरोगामी दूत ,
अग्रिम संदेश वाहक
-
परिभाषा - रूढ़ियों में सुधार चाहनेवाला तथा प्रगतिशील विचारों का समर्थक
- वाक्य में प्रयोग -
समाज को उदारवादी व्यक्तियों की जरुरत है।
- समानार्थी शब्द -
उदारवादी ,
उदारमनस्क ,
उदारतावादी
-
परिभाषा - किसी क्षेत्र या विषय में किसी का नेतृत्व करने वाला व्यक्ति
- वाक्य में प्रयोग -
बाजपेयीजी एक कुशल नेता हैं।
- समानार्थी शब्द -
नेता ,
अगुआ ,
नायक
-
परिभाषा - गीदड़, भेड़िये जैसा एक पालतू जानवर
- वाक्य में प्रयोग -
मेरा कुत्ता बहुत होशियार है।
- समानार्थी शब्द -
कुत्ता ,
कुक्कुर ,
कुकुर