-
परिभाषा - वह लंबा-चौड़ा कपड़ा जिसे नाव पर हवा का दबाव बनाने के लिए बाँधते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
अचानक तूफ़ान आने से नाव का कमजोर पाल फट गया।
- समानार्थी शब्द -
दामन
-
परिभाषा - कृत्रिम रूप से गर्मी पहुँचा कर फलों को पकाने के लिए पत्तों आदि से ढक कर रखने की विधि
- वाक्य में प्रयोग -
वह पाल द्वारा फलों को पकाता है।
- समानार्थी शब्द -
पाल विधि
-
परिभाषा - वह कपड़ा जिससे गाड़ी या पालकी ढकते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
पालकी के अंदर बैठी दुल्हन पाल हटा कर बाहर झाँक रही थी।
-
परिभाषा - पानी को बहने से रोकने के लिए बनाई हुई मेड़ या बाँध
- वाक्य में प्रयोग -
पाल टूट गयी और खेत का सारा पानी बह गया।
-
परिभाषा - एक बड़ा तंबू या खेमा
- वाक्य में प्रयोग -
बाराती शामियाने के नीचे बैठे हुए हैं।
- समानार्थी शब्द -
शामियाना ,
मंडप
-
परिभाषा - वह व्यक्ति जो रक्षा करता हो
- वाक्य में प्रयोग -
देश के रक्षक जान की परवाह न करते हुए सीमा पर डँटे रहते हैं।
- समानार्थी शब्द -
रक्षक ,
आरक्षक ,
सुरक्षाकर्मी