-
परिभाषा - आनंद प्राप्त करने के लिए एकत्रित हुए लोगों का समूह
- वाक्य में प्रयोग -
वह पार्टी में बाद में शामिल हो गई।
- समानार्थी शब्द -
समूह ,
दल
-
परिभाषा - वह व्यक्ति जो न्यायिक कार्रवाही में शामिल हो
- वाक्य में प्रयोग -
आज अदालत में पहली पार्टी अनुपस्थित थी।
- समानार्थी शब्द -
पक्ष
-
परिभाषा - किसी विशेष मत का समर्थन करने वाले लोगों का समूह
- वाक्य में प्रयोग -
आप किस दल से हैं।
- समानार्थी शब्द -
दल ,
गुट
-
परिभाषा - व्यक्तियों का वह दल जो राजनीति से संबद्ध हो या राजनीतिक क्रिया-कलापों में भाग लेता हो
- वाक्य में प्रयोग -
भारत में राजनीतिक दल कुकुरमुत्तों की तरह उग आये हैं।
- समानार्थी शब्द -
राजनीतिक दल ,
राजनीतिक पार्टी
-
परिभाषा - किसी मांगलिक या सुखद अवसर पर परिवार जनों और मित्रों को कुछ खिलाने-पिलाने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
आज मोहन के यहाँ पार्टी है।
- बहुवचन -
पार्टियाँ
- समानार्थी शब्द -
दावत ,
प्रीतिभोज
-
परिभाषा - किसी विशेष कार्य, प्रदर्शन, व्यवसाय आदि के लिए बना हुआ कुछ लोगों का समूह
- वाक्य में प्रयोग -
हमारे शहर में चित्रकूट की राम-लीला मंडली आई हुई है।
- समानार्थी शब्द -
मंडली ,
टोली ,
दल