-
परिभाषा - लिखे हुए शब्दों को पहचानना और समझना
- वाक्य में प्रयोग -
राजू कहानी पढ़ रहा है।
- समानार्थी शब्द -
बाँचना
-
परिभाषा - लिखे हुए शब्दों को मुँह से बोलना
- वाक्य में प्रयोग -
मोहन अपने दादी के लिए क़िताब पढ़ रहा है।
- समानार्थी शब्द -
बाँचना ,
उचरना
-
परिभाषा - शिक्षा ग्रहण करना
- वाक्य में प्रयोग -
शादी हो जाने के बाद भी शीला पढ़ रही है।
- समानार्थी शब्द -
पढ़ाई करना
-
परिभाषा - शिक्षा या ज्ञान प्राप्त करने के लिए ग्रंथ आदि कई बार देखना
- वाक्य में प्रयोग -
परीक्षा से पूर्व उसने हर विषय को अच्छी तरह पढ़ा।
- समानार्थी शब्द -
अध्ययन करना
-
परिभाषा - किसी को सुनाने के लिए या ऐसे ही स्मरणशक्ति से या पुस्तक आदि से मंत्र, कविता आदि कहना
- वाक्य में प्रयोग -
जाह्नवी ने आदि शंकराचार्य का भजगोविन्दम् स्वामीजी के सामने पढ़ा।
-
परिभाषा - समुद्रों, तालाबों आदि में मिलने वाली एक मछली जिसके शरीर पर चोइयाँ नहीं होती
- वाक्य में प्रयोग -
वैद्यक के अनुसार पाठीन का मांस कफ, पित्तकारक और रक्तदोष उत्पन्न करने के साथ ही साथ बलदायक भी होता है।
- समानार्थी शब्द -
पाठीन ,
पढ़िना ,
बांदलक