-
परिभाषा - हटाने या दूर करने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
यह दवा वात, पित्त, मूत्रविकार आदि का निवारण करती है।
-
परिभाषा - किसी अनुचित कार्य, अवस्था आदि को रोकने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
सरकार कैंसर की रोकथाम के लिए प्रयासरत है। / नियमित योगासन करते रहने से रोगों का निवारण होता है।
- समानार्थी शब्द -
रोकथाम ,
रोक-थाम
-
परिभाषा - कोई काम या बात न करने का आदेश
- वाक्य में प्रयोग -
धूम्रपान की पाबंदी के बावजूद बहुत से लोग धूम्रपान करते हैं। / पुलिस ने आगे जाने के लिए मनाही कर दी।
- समानार्थी शब्द -
मनाही ,
पाबंदी ,
निषेध
-
परिभाषा - किसी प्रकार के जंजाल, झंझट, जाल, बंधन से मुक्त होने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
किसी भी प्रकार के बंधन से मुक्ति की आकांक्षा हर एक की होती है। / बंधन से छुटकारा पाकर पंछी आकाश में उड़ गया l
- समानार्थी शब्द -
छुटकारा ,
उन्मुक्ति ,
आज़ादी