-
परिभाषा - सींग वाले चौपायों के पैर का निचला भाग जो बीच से फटा होता है
- वाक्य में प्रयोग -
खेत में जगह-जगह गाय के खुर के निशान हैं।
- समानार्थी शब्द -
खुर ,
क्षुर ,
शफ
-
परिभाषा - एक पालतू पशु जो विशेषकर मांस के लिए पाला जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
उसने बाजार से सूअर का मांस खरीदा। / आज-कल सूअर पालन को व्यवसाय के रूप में देखा जा रहा है।
- समानार्थी शब्द -
सूअर ,
शूकर ,
वाराह
-
परिभाषा - वह जो सब जगह है और जिसे हम नाक से अंदर लेते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
ख़ूब ज़ोर से हवा बह रही है।
- समानार्थी शब्द -
हवा ,
वायु ,
पवन