-
परिभाषा - नल के आकार की कोई वस्तु
- वाक्य में प्रयोग -
जानवरों के बीमार होने पर उन्हें बाँस की नलिका से दवा पिलाई जाती है।
- समानार्थी शब्द -
नली ,
चोंगा
-
परिभाषा - एक पौराणिक अस्त्र जिसके बारे में कहा जाता है कि यह आधुनिक बंदूक के समान होता था
- वाक्य में प्रयोग -
नलिका से गोलियाँ या छोटे-छोटे तीर छोड़े जाते थे।
- समानार्थी शब्द -
नालक ,
नाल
-
परिभाषा - पानी में होनेवाली एक प्रकार की घास
- वाक्य में प्रयोग -
करेम का साग बनाकर खाया जाता है।
- समानार्थी शब्द -
करेम ,
करेमू ,
कालशाक
-
परिभाषा - स्रावों या उत्सर्जन के लिए वह नलिकाकार संरचना जिसमें कोई तरल होता है
- वाक्य में प्रयोग -
हमारे शरीर में कई तरह की वाहिकाएँ पायी जाती हैं।
- समानार्थी शब्द -
वाहिका ,
वाहिनी ,
नाल
-
परिभाषा - वैद्यक में काम आनेवाला एक प्राचीन यंत्र
- वाक्य में प्रयोग -
नलिकायंत्र की सहायता से जलोदर रोग के रोगी के पेट का पानी निकाला जाता था।
- समानार्थी शब्द -
नलिका-यंत्र
-
परिभाषा - एक छोटा पौधा जिसकी सुगंधित पत्तियाँ चटनी, मसाले आदि बनाने के काम आती हैं
- वाक्य में प्रयोग -
पुदीने की पत्तियाँ पेट के लिए बहुत ही लाभदायक होती हैं।
- समानार्थी शब्द -
पुदीना ,
पोदीना ,
नाना
-
परिभाषा - कंधे पर लटकाया जाने वाला वह पात्र जिसमें तीर रखे जाते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
अर्जुन के तरकश में तीरों की कमी नहीं थी।
- समानार्थी शब्द -
तरकश ,
तरकस ,
तीरकस