-
परिभाषा - वह जो रूई धुनने का काम करता हो
- वाक्य में प्रयोग -
धुनिया रूई धुन रहा है।
- समानार्थी शब्द -
धुनिया ,
कंडेरा ,
बेहना
-
परिभाषा - एक छोटा हरा पौधा
- वाक्य में प्रयोग -
मुझें धनिया की चटनी पकौड़ों के साथ अच्छी लगती है।
- समानार्थी शब्द -
धनिया ,
धाना
-
परिभाषा - गोल दाने के समान एक बीज जो मसाले के काम आता है
- वाक्य में प्रयोग -
पंजीरी में धनिया को भी डाला जाता है।
- समानार्थी शब्द -
धनिया ,
धनियाँ ,
धन्याक
-
परिभाषा - धनुष धारण करने वाला
- वाक्य में प्रयोग -
महाभारत के युद्ध में धनुर्धर अर्जुन ने पांडवों को विजयश्री दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
- समानार्थी शब्द -
धनुर्धर ,
धनुर्धारी ,
धनुषधारी
-
परिभाषा - वह जो धनुष धारण करता हो
- वाक्य में प्रयोग -
ऋषि ने देखा कि साधु वेश में दो धनुर्धर वन में विचरण कर रहे हैं।
- समानार्थी शब्द -
धनुर्धर ,
धनुर्धारी ,
धनुषधारी