-
परिभाषा - धँसने की क्रिया या ढंग
- वाक्य में प्रयोग -
ज़मीन की धँसन के कारण इमारत गिर गई।
- समानार्थी शब्द -
धँसन ,
धँसाव
-
परिभाषा - वह भूमि जो बहुत नीचे तक गीली और मुलायम हो तथा जिसमें कोई वस्तु धँसती चली जाए
- वाक्य में प्रयोग -
वह दलदल में गिर गया।
- समानार्थी शब्द -
दलदल ,
सेमर ,
दलदली ज़मीन
-
परिभाषा - वह जगह जो बराबर नीची होती चली गई हो
- वाक्य में प्रयोग -
ढाल पर पहुँचते ही मैंने साइकिल का पैडल मारना बंद कर दिया।
- समानार्थी शब्द -
ढाल ,
ढलान ,
उतार