-
परिभाषा - पक्षियों, मछलियों आदि का भोजन या प्रजनन के लिए समय-समय पर एक क्षेत्र से दुसरे क्षेत्र में किया जाने वाला गमन
- वाक्य में प्रयोग -
साइबेरिया के क्रेन शीत ऋतु में कई मीलों के देशांतरण के बाद भारत पहुँचते हैं।
- समानार्थी शब्द -
देशांतर गमन
-
परिभाषा - किसी व्यक्ति के एक स्थान या देश से दूसरे स्थान पर या देश में पहुँचने या जाने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
बहुत सारे लोग रोजी-रोटी के लिए स्थानांतरण कर जाते हैं।
- समानार्थी शब्द -
प्रवासन ,
प्रवास
-
परिभाषा - देश से निकाले जाने का दंड
- वाक्य में प्रयोग -
ब्रिटिश राज्य में स्वतंत्रता सेनानियों को देश निकाले की सजा दी जाती थी।
- समानार्थी शब्द -
देशनिकाला ,
देशनिर्वासन ,
देशनिष्कासन