-
परिभाषा - जिसका ज्ञान नेत्रों से हो या जो दिखाई पड़े
- वाक्य में प्रयोग -
आकाश में दृश्यमान तारों की संख्या अनगिनत है।
- समानार्थी शब्द -
दृश्यमान ,
दृष्टिगोचर
-
परिभाषा - वह पदार्थ, घटना या स्थल आदि जो आँखों के सामने हो
- वाक्य में प्रयोग -
सूर्यास्त का नज़ारा बहुत ही सुंदर था।
- समानार्थी शब्द -
नज़ारा ,
समाँ ,
सीन
-
परिभाषा - नाटक आदि के किसी अंक का वह भाग जो एक बार में एक साथ सामने आता है और जिसमें किसी एक घटना का अभिनय होता है
- वाक्य में प्रयोग -
नाटक के अन्तिम दृश्य में क़ातिल का पता चला।
- समानार्थी शब्द -
सीन
-
परिभाषा - दर्शन करने या देखने योग्य
- वाक्य में प्रयोग -
वह दर्शनीय स्थलों की सैर करने गया है।
- समानार्थी शब्द -
दर्शनीय ,
प्रेक्षणीय
-
परिभाषा - वह काव्य जिसका अभिनय किया जाए
- वाक्य में प्रयोग -
नाटक एक दृश्यकाव्य है।
- समानार्थी शब्द -
दृश्यकाव्य ,
रूपक