-
परिभाषा - कुश्ती आदि का वह पेंच जिससे कोई दूसरा पेंच रद्द हो
- वाक्य में प्रयोग -
खिलाड़ी के पास विपक्षी के हर पेंच का तोड़ था।
- समानार्थी शब्द -
काट
-
परिभाषा - दही का पानी
- वाक्य में प्रयोग -
दही को कपड़े में बाँधकर रखो ताकि तोड़ निकल जाए।
-
परिभाषा - तेज़ बहाव
- वाक्य में प्रयोग -
पानी का रेला चट्टानों से टकराता हुआ आगे बढ़ गया।
- समानार्थी शब्द -
रेला ,
तरखा
-
परिभाषा - किसी प्रभाव, बात आदि को नष्ट करने वाला पदार्थ या कार्य
- वाक्य में प्रयोग -
वैद्य के पास हर रोग का मारक है।
- समानार्थी शब्द -
मारक ,
काट
-
परिभाषा - तोड़ने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
मजदूर पत्थर की तुड़ाई कर रहे हैं। / राम का शिव-धनुष भंजन परशुराम को नहीं सुहाया।
- समानार्थी शब्द -
तुड़ाई ,
तोड़ाई ,
भंजन
-
परिभाषा - समय का कोई भाग जो गिनती में एक गिना जाए
- वाक्य में प्रयोग -
मैं रोज़ चार बार खाना खाती हूँ।
- समानार्थी शब्द -
बार ,
दफ़ा ,
मरतबा