-
परिभाषा - अंगों को हिलाते हुए या ऐसे ही पानी में तल से ऊपर आगे-पीछे होना
- वाक्य में प्रयोग -
राम नदी में तैर रहा है।
- समानार्थी शब्द -
पैरना ,
पौड़ना
-
परिभाषा - पानी की सतह के ऊपर होना या तैरना
- वाक्य में प्रयोग -
तालाब में एक शव तैर रहा है।
- समानार्थी शब्द -
तिरना ,
उतराना
-
परिभाषा - जल की सतह पर तैरने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
मुझे तैरना अच्छा लगता है। / संध्या के समय गंगा की लहरों में दीपों का तैरना देखकर बहुत अच्छा लगता है।
- समानार्थी शब्द -
प्लावन
-
परिभाषा - किसी प्राणी अथवा वस्तु का इस प्रकार सहज में और सरल गति से इधर-उधर हटना या बढ़ना जिस प्रकार जीव-जन्तु जल के ऊपरी भाग पर तैरते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
पतंग हवा में तैरता है।
-
परिभाषा - हाथ-पैर या कोई अंग हिलाकर पानी में तैरने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
वह लगातार तैराकी के कारण थक गया।
- समानार्थी शब्द -
तैराकी ,
पैराकी ,
तैराई