-
परिभाषा - तुर्किस्तान का या तुर्किस्तान से संबंधित
- वाक्य में प्रयोग -
यह तुर्की टोपी तुम्हें कहाँ मिली।
- समानार्थी शब्द -
रूमी
-
परिभाषा - तुर्किस्तान की भाषा
- वाक्य में प्रयोग -
वह घर में तुर्की बोलता है।
-
परिभाषा - तुर्किस्तान का घोड़ा
- वाक्य में प्रयोग -
वह काले तुर्की पर सवार था।
-
परिभाषा - तुर्कों का-सा अभिमान या अक्खड़पन
- वाक्य में प्रयोग -
तुम्हारी तुर्की यहाँ नहीं चलेगी।
-
परिभाषा - तुर्की भाषा का या उससे संबंधित
- वाक्य में प्रयोग -
गुरुजी तुर्की वर्णों के बारे में बता रहे हैं।
-
परिभाषा - तुर्किस्तान का मूल या स्थानांतरित निवासी जिसे वहाँ की संस्कृति, धर्म, भाषा आदि विरासत में मिली हुई हो
- वाक्य में प्रयोग -
तुर्कों ने भारत पर बार-बार आक्रमण किया।
- समानार्थी शब्द -
तुर्क ,
तुर्कमान
-
परिभाषा - तुर्किस्तान में निवास करनेवाला
- वाक्य में प्रयोग -
भारत में कई तुर्क लोग बस गए हैं।
- समानार्थी शब्द -
तुर्क ,
तुर्किस्तान वासी
-
परिभाषा - मध्य एशिया का एक देश
- वाक्य में प्रयोग -
तुर्किस्तान कभी पूर्व और पश्चिम का व्यापारिक केन्द्र था।