-
परिभाषा - ऊसर और कँकरीली भूमि में होने वाली एक प्रकार की कँटीली झाड़ी
- वाक्य में प्रयोग -
वह करील को क्यों काट रहा है ?"
- समानार्थी शब्द -
करील ,
करीर ,
निष्पत्रिका
-
परिभाषा - मध्यम आकार का एक कँटीला पेड़
- वाक्य में प्रयोग -
बबूल की दातून बहुत ही फायदेमंद होती है।
- समानार्थी शब्द -
बबूल ,
कीकड़ ,
बबूर
-
परिभाषा - एक कँटीला जंगली पेड़
- वाक्य में प्रयोग -
हिंगोट के फलों से तेल निकलता है।
- समानार्थी शब्द -
हिंगोट ,
इंगुदी ,
हिंगन
-
परिभाषा - एक पौधा जिसके फलों के बीज बहुत विषैले होते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
धतूरा भगवान शिव को प्रिय है।
- समानार्थी शब्द -
धतूरा ,
कनक ,
मंदार