परिभाषा -   किसी वस्तु को बनाने से पूर्व उसके अंगों को जोड़कर तैयार किया हुआ वह पूर्व रूप जिसके बीच में कोई वस्तु जमाई अथवा लगाई जा सके
                                 
                                वाक्य में प्रयोग -  
                                   मूर्तिकार ने मूर्ति बनाने से पहले लकड़ी का ढाँचा तैयार किया।
                                समानार्थी शब्द -  
                                  
                                    फ्रेम     
                                  
                                 
                             
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                
                                  परिभाषा -   शरीर के अंदर हड्डियों का ढाँचा
                                 
                                वाक्य में प्रयोग -  
                                   वह इतना दुबला है कि उसका अस्थि पंजर दिखाई देता है।
                                समानार्थी शब्द -  
                                  
                                    अस्थि-पंजर      , 
                                  
                                    कंकाल      , 
                                  
                                    ठठरी     
                                  
                                 
                             
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                
                                  परिभाषा -   कोई ऐसी रचना जिसमें कोई दूसरी चीज जड़ी, बैठाई या लगाई जाती है
                                 
                                वाक्य में प्रयोग -  
                                   इस चित्र को फ्रेम में जड़वा दो।
                                समानार्थी शब्द -  
                                  
                                    फ्रेम      , 
                                  
                                    चौखटा      , 
                                  
                                    चौखठा     
                                  
                                 
                             
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                
                                  परिभाषा -   लेख का वह पूर्व रूप जिसमें काट-छाँट या सुधार किया जाना हो
                                 
                                वाक्य में प्रयोग -  
                                   मंत्रीजी के भाषण का प्रालेख तैयार है।
                                समानार्थी शब्द -  
                                  
                                    प्रालेख      , 
                                  
                                    प्रारूप      , 
                                  
                                    मसविदा     
                                  
                                 
                             
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
                            
                            
	                      	
                               
                            
                              
                                
                                  परिभाषा -   रूपरेखा को ध्यान में रखते हुए किसी चीज़ की लंबाई, चौड़ाई, आदि
                                 
                                वाक्य में प्रयोग -  
                                   आकाश में कई तरह के रंग-रूप की पतंगे उड़ रही हैं। / फूल का आकार बनाओ। / नदी की शुरुआत एक पतली धारा के रूप में होती है। / स्नेहा ने चौकोन की आकृति बनाई।
                                समानार्थी शब्द -  
                                  
                                    आकृति      , 
                                  
                                    आकार      , 
                                  
                                    रूप