-
परिभाषा - आगे न बढ़ना
- वाक्य में प्रयोग -
तुम यहीं ठहरो, मैं दुकान से आती हूँ ।
- समानार्थी शब्द -
रुकना ,
रहना
-
परिभाषा - कहीं पर रुकना
- वाक्य में प्रयोग -
पिछले कुछ दिनो से हमारे घर पर मेहमान टिके हुए हैं।
- समानार्थी शब्द -
टिकना
-
परिभाषा - किसी आधार पर रुके रहना
- वाक्य में प्रयोग -
इन खंभों के सहारे यह छत सँभली है। / गिरने से बचने के लिए उसने दीवार का सहारा लिया। / मेरे दादा जी चलते वक्त काठी का टेक लगाते है।
- समानार्थी शब्द -
सहारा लेना ,
टेक लगाना ,
सँभलना
-
परिभाषा - प्रमाणित या साबित होना
- वाक्य में प्रयोग -
आखिर मेरी ही बात सच निकली ।
- समानार्थी शब्द -
निकलना ,
साबित होना
-
परिभाषा - धैर्य रखना
- वाक्य में प्रयोग -
ठहरो! ज्यादा उद्यत न हो ।
- समानार्थी शब्द -
धीरज रखना ,
धैर्य रखना
-
परिभाषा - सवारी उतारने या चढ़ाने के लिए वाहनों का किसी स्थान पर थोड़े समय के लिए ठहर जाना
- वाक्य में प्रयोग -
यह बस हर बस स्थानक पर नहीं रुकती ।
- समानार्थी शब्द -
रुकना
-
परिभाषा - जल्दी खराब या नष्ट न होना या अधिक दिन तक काम देना
- वाक्य में प्रयोग -
अच्छी कंपनियों के उत्पाद ज्यादा दिन तक टिकते हैं ।
- समानार्थी शब्द -
टिकना ,
चलना
-
परिभाषा - किसी कार्य आदि का बीच में बंद हो जाना या आगे न बढ़ना
- वाक्य में प्रयोग -
बारीश के मौसम में रेल सेवा थम जाती है ।
- समानार्थी शब्द -
थमना ,
रुकना ,
बंद होना
-
परिभाषा - बात पक्की होना
- वाक्य में प्रयोग -
राम कल मुंबई जाएगा ये बात तय हुई है।
- समानार्थी शब्द -
तय होना ,
पक्का होना