- 
                                  परिभाषा -  झटके से खींच कर उखाड़ना
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   पिताजी आम तोड़ रहे थे।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    तोड़ना     , 
                                  
                                    तोरना    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  बल, प्रभाव, महत्व, विस्तार आदि घटाना या नष्ट करना
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   लंबी बीमारी ने उसे तोड़ दिया।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    तोड़ना     , 
                                  
                                    तोरना    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  आघात या झटके से किसी पदार्थ के खंड या टुकड़े करना
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   इस गन्ने के छोटे-छोटे टुकड़े कर दो।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    टुकड़े करना     , 
                                  
                                    तोड़ना     , 
                                  
                                    तोरना    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  उपवास आदि की समाप्ति पर किसी खाद्यवस्तु को मुँह में डालना
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   दादाजी एकादशी का व्रत तुलसी के पत्ते से खोलते हैं। / उसने अपना अनशन तोड़ दिया।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    खोलना     , 
                                  
                                    तोड़ना     , 
                                  
                                    तोरना    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  रुपए, नोट आदि को छोटे सिक्कों या रुपयों में परिणत करना
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   रिक्शावाले को पैसे देने के लिए उसने पाँच सौ का नोट भुनाया।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    भुनाना     , 
                                  
                                    तोड़ना     , 
                                  
                                    तोरना    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
                            
                            
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  किसी वस्तु का कोई अंग खंडित, भग्न या बेकाम करना
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   लाठी से मार-मारकर ग्वाले ने गाय की टाँग तोड़ दी। / ज्यादा इधर-उधर करोगे तो हम तुम्हारा सर फोड़ देंगे।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    तोड़ना     , 
                                  
                                    फोड़ना     , 
                                  
                                    तोड़ देना    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  खत्म करना या न रहने देना
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   उसने राम से अपने रिश्ते तोड़ लिए। / उसने संधि तोड़ दी।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    तोड़ना     , 
                                  
                                    समाप्त करना     , 
                                  
                                    खत्म करना    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
                            
                            
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  किसी काम, अवस्था आदि को बीच में कुछ समय के लिए रोकना या ठीक तरह से न चलने देना
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   कोलाहल ने शांति भंग कर दी।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    भंग करना     , 
                                  
                                    तोड़ना     , 
                                  
                                    तोड़ देना    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  प्रतियोगिता आदि में स्थापित सार्वकालिक उच्चतम मान को पार कर जाना
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   भारोत्तोलक ने अपना पुराना रेकॉर्ड तोड़ा।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    तोड़ना     , 
                                  
                                    भंग करना     , 
                                  
                                    तोड़ देना    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
                            
                            
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  खेत की मिट्टी को हल से खोदना या पलटना
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   किसान अपने खेत में हल चला रहा है।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    हल चलाना     , 
                                  
                                    जोतना     , 
                                  
                                    जुताई करना    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  किसी चीज़ को नष्ट करने के लिए उसे तोड़ने की क्रिया
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   मज़दूरों ने अपनी माँग मनवाने के लिए तोड़-फोड़ की नीति अपनाई।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    तोड़फोड़    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  तोड़ने की क्रिया
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   मजदूर पत्थर की तुड़ाई कर रहे हैं। / राम का शिव-धनुष भंजन परशुराम को नहीं सुहाया।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    तुड़ाई     , 
                                  
                                    तोड़ाई     , 
                                  
                                    भंजन