परिभाषा - तार या सूत आदि का वह पट जिसका व्यवहार मछलियों, चिड़ियों आदि को फँसाने के लिए होता है
वाक्य में प्रयोग -
अंततः कबूतर शिकारी के जाल में फँस ही गये।
समानार्थी शब्द -
पाश ,
आनाय
परिभाषा - पुराने ढंग की एक प्रकार की तोप
वाक्य में प्रयोग -
दुश्मनों ने जाल द्वारा किले को ध्वस्त कर दिया।
परिभाषा - एक में बुनी हुई अथवा गुथी हुई बहुत सी वस्तुओं का समूह
वाक्य में प्रयोग -
शरीर में तंतुओं का जाल बिछा हुआ है।
परिभाषा - कपड़े आदि का बुना हुआ वह खेल उपस्कर जो टेनिस आदि के खेल में खेल के मैदान को बाँटता है या जिसके दोनों ओर प्रतिद्वंदी खिलाड़ी खड़े होकर खेलते हैं
वाक्य में प्रयोग -
टेनिस खेलने के लिए बच्चे मैदान में जाल बाँध रहे हैं।
समानार्थी शब्द -
नेट
परिभाषा - फुटबाल, हाकी आदि के खेल में जाल द्वारा घेरकर बनाया हुआ गोल
वाक्य में प्रयोग -
उसने गेंद को जाल में मारा।
समानार्थी शब्द -
नेट
परिभाषा - कपड़े, धागे, तार या रस्सी आदि से एक नियत अंतराल के साथ बुनी हुई वस्तु
वाक्य में प्रयोग -
फल की दुकान पर कुछ फल जाल में टँगे हुए थे।
समानार्थी शब्द -
नेट
परिभाषा - लाक्षणिक अर्थ में, कोई ऐसी युक्ति जिसके कारण कोई दूसरा व्यक्ति प्रायः असावधानी के कारण धोखा खाता हो
वाक्य में प्रयोग -
तुम्हारे जाल में कोई भी फँस जाएगा।
परिभाषा - वनस्पतियों आदि को जलाकर तैयार किया हुआ क्षार या खार
वाक्य में प्रयोग -
केले के पत्ते से प्राप्त जाल को शहद में मिलाकर खाने से खाँसी ठीक होती है।
परिभाषा - इस तरह की गई व्यवस्था या परिस्थिति जिसमें फँसने के बाद छुटकारा नहीं होता है
वाक्य में प्रयोग -
पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाने में लगी हैं।
परिभाषा - मकड़ी का जाल जिसमें वह कीड़े-मकोड़ों को फँसाती है
वाक्य में प्रयोग -
मकड़ी ने मक्खी को अपने जाले में फँसा लिया।
समानार्थी शब्द -
जाला ,
मकड़जाल
परिभाषा - एक सदाबहार पेड़ जिसमें गोल फल लगते हैं
वाक्य में प्रयोग -
रसखान की इच्छा थी कि अगर उन्हें पक्षी का जन्म मिले तो वे उसी कदंब पर निवास करें जिसके नीचे कृष्ण बंसी बजाया करते थे।
समानार्थी शब्द -
कदम