-
परिभाषा - पशुओं को बाँधने के लिए उनके गले में पहनाई हुई धातु की कड़ी
- वाक्य में प्रयोग -
कुत्ते को ज़ंजीर से बाँध लो।
- समानार्थी शब्द -
जंजीर ,
सिक्कड़
-
परिभाषा - अपराधियों के पैरों में बाँधी हुई लोहे के कड़ों की जोड़ी
- वाक्य में प्रयोग -
सिपाही ने उसके पैरों में ज़ंजीर बाँध दी।
- समानार्थी शब्द -
बेड़ी
-
परिभाषा - धातु की कड़ियों की लड़ी
- वाक्य में प्रयोग -
जानवरों को रस्सी या जंजीर से बाँध कर रखते हैं।
- समानार्थी शब्द -
जंजीर ,
साँकल
-
परिभाषा - ज़मीन मापने का धातु का एक उपकरण
- वाक्य में प्रयोग -
पटवारी जरीब से किसानों का खेत माप रहा था।
-
परिभाषा - गले में पहनने का एक आभूषण
- वाक्य में प्रयोग -
सास ने उसे मुँह दिखाई में चेन दी।
- समानार्थी शब्द -
चेन ,
जंजीर
-
परिभाषा - एक प्रकार का कढ़ाई का टाँका
- वाक्य में प्रयोग -
वह रूमाल में ज़ंजीर टाँके से कढ़ाई कर रही है।
- समानार्थी शब्द -
ज़ंजीर टाँका ,
ज़ंजीर टांका