-
परिभाषा - पुछे या लिखे गये सवालों के जवाब में वाक्य बोलना या लिखना
- वाक्य में प्रयोग -
सोहन ने मेरे प्रश्न का सही जवाब दिया।
- समानार्थी शब्द -
उत्तर देना ,
उत्तर बताना
-
परिभाषा - गुण, रूप, आदि में खराबी आना
- वाक्य में प्रयोग -
यह यंत्र जवाब दे रहा है।
- समानार्थी शब्द -
बिगड़ना ,
ख़राब होना
-
परिभाषा - किसी व्यक्ति का रुखाई से बोलना, वह भी तब जब उसे नहीं बोलना चाहिए
- वाक्य में प्रयोग -
मेरी नौकरानी एक तो ठीक से काम नहीं करती और ऊपर से जवाब देती है।
-
परिभाषा - किसी से बदला लेने के लिए या प्रतिक्रिया स्वरूप कोई कार्य करना
- वाक्य में प्रयोग -
उन्होंने उनके थप्पड़ का मुक्के से जवाब दिया।