-
परिभाषा - जो छोटा हो
- वाक्य में प्रयोग -
मेरे पास एक छोटा-सा पौधा है।
- समानार्थी शब्द -
नन्हा ,
छोटा-सा
- विलोम शब्द -
बड़ा
-
परिभाषा - * एक प्रकार का (अक्षर)
- वाक्य में प्रयोग -
बच्चा अंग्रेजी वर्णमाला को छोटे अक्षरों में लिख रहा है।
-
परिभाषा - जिसका जन्म बाद में हुआ हो
- वाक्य में प्रयोग -
लक्ष्मण राम के अनुज भ्राता थे।
- समानार्थी शब्द -
अनुज ,
अनुजन्मा
-
परिभाषा - जो छोटे कद का हो
- वाक्य में प्रयोग -
ठिंगना व्यक्ति कूद-कूद कर वृक्ष की डाल पकड़ने की कोशिश कर रहा था।
- समानार्थी शब्द -
ठिंगना ,
बौना
-
परिभाषा - जो लंबाई, विस्तार या डील-डौल में कम हो
- वाक्य में प्रयोग -
आज-कल लोग तंग कपड़े पहनना ही पसंद करते हैं।
- समानार्थी शब्द -
तंग ,
कसा
-
परिभाषा - * छोटे व्यक्ति के लिए किसी पहनावे की नाप
- वाक्य में प्रयोग -
मुझे स्माल साइज की शर्ट चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
स्माल साइज ,
स्माल
-
परिभाषा - जो खींचकर न बोला जाता हो (स्वर)
- वाक्य में प्रयोग -
हिन्दी में अ, इ, उ ह्रस्व स्वर हैं। / यहाँ पर क में छोटी इ के स्थान पर बड़ी ई की मात्रा होनी चाहिए थी।
- समानार्थी शब्द -
ह्रस्व