-
परिभाषा - वह सामान्य प्रभाव जो व्यक्ति, संस्था या वस्तु आदि लोगों के सामने प्रस्तुत करता है
- वाक्य में प्रयोग -
अपने कर्मों से ही हम अपनी तथा देश की छवि सुधार सकते हैं।
- समानार्थी शब्द -
छवि ,
तस्वीर
-
परिभाषा - किसी वस्तु की वह प्रतिकृति जो किसी कथन, विवेचन, विवरण, आदि को स्पष्ट करने के लिए उपस्थित की जाए
- वाक्य में प्रयोग -
चित्र की सहायता से पढ़ाने पर बच्चों को जल्दी समझ में आ जाता है।
- समानार्थी शब्द -
चित्र ,
छवि
-
परिभाषा - किसी वस्तु, व्यक्ति आदि का कैमरे से निकाला हुआ चित्र
- वाक्य में प्रयोग -
नैना ने ताजमहल की बहुत अच्छी फ़ोटोग्राफ़ ली।
- समानार्थी शब्द -
फोटो ,
छायाचित्र ,
छाया-चित्र
-
परिभाषा - कैमरे से ली गई तस्वीर
- वाक्य में प्रयोग -
उसने अपने कमरे में महापुरुषों की फोटो लगा रखी है।
- समानार्थी शब्द -
फोटो ,
तस्वीर ,
छवि
-
परिभाषा - शोभित होने की अवस्था या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
सूर्यास्त के समय आकाश की छटा देखते ही बनती है।
- समानार्थी शब्द -
छटा ,
सौंदर्य ,
शोभा