-
परिभाषा - जो थकावट, परिश्रम आदि के कारण अत्यन्त शिथिल हो गया हो
- वाक्य में प्रयोग -
थकान से चूर मम्मी बिस्तर पर लेटते ही सो जाती है।
-
परिभाषा - आवेश, उमंग आदि के कारण किसी भाव या विषय में होश न होना
- वाक्य में प्रयोग -
घमंड में चूर आदमी अकड़कर चलता है।
-
परिभाषा - किसी पदार्थ आदि का टूट कर या तोड़कर बना हुआ छोटा-छोटा टुकड़ा
- वाक्य में प्रयोग -
एक प्याले में बिस्किट का चूरा,शक्कर और ५० ग्राम कोको पावडर मिलाइए। / सुखे घास के चूरे को एकत्र कीजिए।
- समानार्थी शब्द -
चूरा
-
परिभाषा - किसी पदार्थ आदि का टूटा या पिसा हुआ बारीक टुकड़ा
- वाक्य में प्रयोग -
नीम की पत्तियों को सुखाकर एवं उसका चूर्ण बनाकर घाव आदि पर लगाते हैं।
- समानार्थी शब्द -
चूर्ण ,
चूरा
-
परिभाषा - किसी वस्तु को ख़रादने या खुरचने पर निकलनेवाला उसका चूर्ण
- वाक्य में प्रयोग -
लकड़ी का बुरादा चूल्हा जलाने के काम आता है।
- समानार्थी शब्द -
बुरादा ,
चूरा
-
परिभाषा - जो किसी कार्य में पूरी तरह से लगा हुआ हो
- वाक्य में प्रयोग -
वह भजन गाने में मगन है।
- समानार्थी शब्द -
तल्लीन ,
मग्न ,
मगन