-
परिभाषा - जोर से बोलना
- वाक्य में प्रयोग -
कुएँ में गिरा आदमी जोर-जोर से चिल्ला रहा था।
- समानार्थी शब्द -
चिंघाड़ना ,
बँकारना
-
परिभाषा - जोर से बोलना या आवाज करना
- वाक्य में प्रयोग -
शेर को देखकर बच्चे चीखने लगे। / बच्चे छत पर ऊधम मचा रहे हैं। / बच्चे छत पर शोर मचा रहे हैं।
- समानार्थी शब्द -
शोर मचाना ,
चीखना ,
हल्ला मचाना
-
परिभाषा - क्रोधपूर्वक जोर से कोई बात कहना
- वाक्य में प्रयोग -
वह एक भोली लड़की को डाँट रहा था। / वह एक भोली लड़की को फटकार रहा था। / वह एक भोली लड़की को डाँट पिला रहा था।
- समानार्थी शब्द -
डाँट पिलाना ,
फटकारना ,
डाँट बताना
-
परिभाषा - (गुस्से आदि में ) घोर शब्द करना
- वाक्य में प्रयोग -
बाहर तो घिग्घी बँधी रहती है और घर में इतना गरजते हैं।
- समानार्थी शब्द -
गरजना ,
दहाड़ना ,
हुंकारना