-
परिभाषा - वह काला दाग या चिह्न जिस पर अभ्यास के लिए निशाना लगाया जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
उसने पहले ही निशाने में चाँद को भेद दिया।
-
परिभाषा - खोपड़ी का मध्य भाग
- वाक्य में प्रयोग -
बाल झड़ने के कारण सेठजी की चाँद दिखने लगी है।
- समानार्थी शब्द -
चँदिया
-
परिभाषा - दूज के चाँद के आकर का एक गहना
- वाक्य में प्रयोग -
शीला हीरे जड़ित चाँद पहनी हुई है।
-
परिभाषा - वह गोला जो पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता है
- वाक्य में प्रयोग -
चाँद रात में निकलता है।
- बहुवचन -
चाँद
- समानार्थी शब्द -
चंद्रमा ,
चंदा
-
परिभाषा - किसी ग्रह का प्राकृतिक उपग्रह
- वाक्य में प्रयोग -
जूपिटर के सोलह चंद्रमा हैं।
-
परिभाषा - वह वस्तु जो चंद्रमा के सदृश्य या आकार की हो
- वाक्य में प्रयोग -
मूर्तिकार ने एक धातु का चंद्रमा बनाकर शंकर भगवान की मूर्ति के सिर पर लगा दिया।