-
परिभाषा - किसी चीज़ का एक स्थान पर न होना
- वाक्य में प्रयोग -
बिजली अभी-अभी चली गयी ।
- समानार्थी शब्द -
जाना
- विलोम शब्द -
आना
-
परिभाषा - * निवास, संबंध या कार्य स्थान आदि बदलना
- वाक्य में प्रयोग -
रमेश दूसरी टीम में चला गया ।
-
परिभाषा - नष्ट या समाप्त हो जाना
- वाक्य में प्रयोग -
उनके आने से मेरी भूख और प्यास चली जाती है ।
-
परिभाषा - पास से जाता रहना या हाथ में न रहना
- वाक्य में प्रयोग -
ग़लत आदतों के कारण उसकी नौकरी निकल गई ।
- समानार्थी शब्द -
निकलना ,
हाथों से निकलना
-
परिभाषा - समय पर न पहुँचने के कारण न मिलना
- वाक्य में प्रयोग -
मेरी दस बजे की ट्रेन छूट गई ।
- समानार्थी शब्द -
छूटना ,
निकलना