-
परिभाषा - वह जो गाड़ी हाँकता हो
- वाक्य में प्रयोग -
गाड़ी के पलट जाने से गाड़ीवान को चोट लग गई।
- समानार्थी शब्द -
गाड़ीवान ,
गाड़ीवाला
-
परिभाषा - जिसमें पहिया या पहिए हों
- वाक्य में प्रयोग -
साइकिल एक पहिएदार वाहन है।
- समानार्थी शब्द -
पहिएदार ,
पहियेदार
-
परिभाषा - तेली जाति का सदस्य
- वाक्य में प्रयोग -
वह तेली और में घूम घूमकर तेल बेंच रहे हैं।
- समानार्थी शब्द -
तेली ,
तैली ,
तैलिक
-
परिभाषा - एक जाति जो तिल, सरसों आदि को पेरकर तेल निकालने का काम करती है
- वाक्य में प्रयोग -
उत्तर भारत में आज भी तेली जाति के लोग तेल पेरने के व्यवसाय में लगे हुए हैं।
- समानार्थी शब्द -
तेली जाति ,
तेली ,
तैली
-
परिभाषा - मिट्टी के बर्तन बनाने वाला व्यक्ति
- वाक्य में प्रयोग -
कुम्हार बहुत सुन्दर मिट्टी के बर्तन बनाते हैं।
- समानार्थी शब्द -
कुम्हार ,
कुंभकार
-
परिभाषा - कसरतें करने, रस्सी पर चलने आदि जैसे खेल-तमाशों का प्रदर्शन करके लोगों का मनोरंजन करने वाला व्यक्ति
- वाक्य में प्रयोग -
आज हम बाज़ीगर का खेल देखने चलेंगे।
- समानार्थी शब्द -
कलाबाज़