-
परिभाषा - नदी या जलाशय के किनारे का वह स्थान जहाँ लोग पानी भरते, नहाते या नाव पर चढ़ते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
वह घाट पर बैठकर नाव की प्रतीक्षा कर रहा था।
- समानार्थी शब्द -
अवतरण
-
परिभाषा - तालाब, नदी आदि के तट के आस-पास का वह स्थान जहाँ सीढ़ियाँ आदि बनी होती हैं तथा जिस पर से होकर लोग जल तक पहुँचते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
लोग घाट पर स्नान कर रहे हैं।
-
परिभाषा - चढ़ाव-उतार वाला पहाड़ी मार्ग
- वाक्य में प्रयोग -
घाट पर गाड़ी चलाते समय हमेशा सावधान रहना चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
घाट मार्ग
-
परिभाषा - ज़मीन का बहुत ऊँचा भाग
- वाक्य में प्रयोग -
पर्वत के ऊपर एक मंदिर है। / पहाड़ के ऊपर एक मंदिर है।
- समानार्थी शब्द -
पहाड़ ,
पर्वत