-
परिभाषा - घर का या घर से संबंधित
- वाक्य में प्रयोग -
घरेलू कामकाज से कभी फुर्सत ही नहीं मिलती कि मैं कुछ पढ़ सकूँ।
- समानार्थी शब्द -
घरू ,
गृह-संबंधी
-
परिभाषा - घर का बना
- वाक्य में प्रयोग -
घरेलू मिठाइयाँ शुद्ध होती हैं। / मैं छोटे-मोटे रोगों का उपचार घरेलू औषधियों से ही करने में विश्वास करती हूँ।
- समानार्थी शब्द -
गृहनिर्मित ,
गृह निर्मित
-
परिभाषा - जो परिवार संबंधी हो
- वाक्य में प्रयोग -
पारिवारिक द्वेष के कारण उसका पूरा घर तबाह हो गया।
- समानार्थी शब्द -
पारिवारिक ,
कुटुंबीय
-
परिभाषा - जिसको घर में रखा तथा पाला जाता हो
- वाक्य में प्रयोग -
कुत्ता एक पालतू जानवर है।
- समानार्थी शब्द -
पालतू
-
परिभाषा - जो घर के लिए उपयोगी हो
- वाक्य में प्रयोग -
मुझे बाजार से कुछ गृहोपयोगी सामान खरीदना है।
- समानार्थी शब्द -
गृहोपयोगी
-
परिभाषा - देश का या देश संबंधी
- वाक्य में प्रयोग -
कुर्ता-धोती भारत का देशीय पहनावा है।
- समानार्थी शब्द -
देशीय ,
देशी ,
मुल्की
-
परिभाषा - जो अपने देश में उत्पन्न या बना हुआ हो
- वाक्य में प्रयोग -
स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
स्वदेशी ,
देशी ,
स्वदेशीय