-
परिभाषा - शरीर पर ( विशेषकर पैर पर ) उभड़ा हुआ कड़ा मोटा चिह्न जो रगड़ लगने से पड़ जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
गोखरू के कारण उसे चलने में तक़लीफ़ होती है।
- समानार्थी शब्द -
घट्ठा ,
किण
-
परिभाषा - एक छोटा कँटीला पौधा
- वाक्य में प्रयोग -
पगडंडी के दोनों ओर बहुत गोखरू हैं।
- समानार्थी शब्द -
अमरपुष्प ,
अमरपुष्पक
-
परिभाषा - एक छोटे कँटीले पौधे का काँटेदार फल
- वाक्य में प्रयोग -
गाय के शरीर पर गोखरू चिपक गए हैं।
-
परिभाषा - धातु के गोल कँटीले टुकड़े
- वाक्य में प्रयोग -
गोखरू प्रायः हाथियों को पकड़ने के लिए उनके रास्ते में बिछाये जाते हैँ।
-
परिभाषा - गोटे तथा बादले के तारों से गूँथ कर बनाया हुआ एक साज
- वाक्य में प्रयोग -
गोखरू को स्त्रियाँ कपड़ों में टाँका करती हैँ।
-
परिभाषा - एक प्रकार का कर्णाभूषण जो गोखरू के बीज के समान होता है
- वाक्य में प्रयोग -
मेरी दादी के पास गोखरू थे।
-
परिभाषा - एक तरह की पायल जिसमें गोखरू के बीज के समान अलंकरण होता है
- वाक्य में प्रयोग -
उसका गोखरू कहीं खो गया है।
-
परिभाषा - एक प्रकार का पौधा
- वाक्य में प्रयोग -
गोखरू के बीज कँटीले होते हैं।
-
परिभाषा - एक कँटीला बीज
- वाक्य में प्रयोग -
पैर में गोखरू चुभ गया।
-
परिभाषा - गाय का खुर
- वाक्य में प्रयोग -
गोखुर से दबकर फसल नष्ट हो गई है।
- समानार्थी शब्द -
गोखुर