-
परिभाषा - सिर और धड़ को जोड़ने वाला अंग
- वाक्य में प्रयोग -
वह गले में माला पहनती है।
- बहुवचन -
गले
- समानार्थी शब्द -
गर्दन
-
परिभाषा - गले की वे नलियाँ जिनसे भोजन पेट में उतरता है और आवाज़ निकलती है
- वाक्य में प्रयोग -
समुद्र मंथन से निकले विष का पान करने से भगवान शिव का कंठ नीला हो गया।
- समानार्थी शब्द -
कंठ ,
घाँटी
-
परिभाषा - शरीर में ठुड्डी के नीचे और कंधों के ऊपर का अग्र भाग
- वाक्य में प्रयोग -
मर्दों के गले में घाँटी दिखाई देती है।
-
परिभाषा - आवाज़
- वाक्य में प्रयोग -
उसकी बोली बहुत मीठी है।
- समानार्थी शब्द -
बोली