-
परिभाषा - जो साफ न हो
- वाक्य में प्रयोग -
गंदे कपड़े साबुन से धोने चाहिए। / उसने मेरे मैले कपड़ों को साफ़ किया। / बच्चा गँदले पानी में खेल रहा था।
- समानार्थी शब्द -
मैला ,
गँदला
-
परिभाषा - अच्छा का उल्टा
- वाक्य में प्रयोग -
बुरे लोगों की संगति अच्छी नहीं होती। / हमें बुरे काम नहीं करने चाहिए। / वहाँ एकदम बकवास खाना मिलता है।
- समानार्थी शब्द -
बुरा
-
परिभाषा - जिसका चाल-चलन या आदत, स्वभाव आदि अच्छा न हो
- वाक्य में प्रयोग -
गंदे बच्चों के साथ मत खेलो।
-
परिभाषा - जिसमें श्लील न हो
- वाक्य में प्रयोग -
उसकी अश्लील बातें मुझे बिल्कुल अच्छी नहीं लगती।
- समानार्थी शब्द -
अश्लील