-
परिभाषा - किसी कार्य की शुरुआत होना
- वाक्य में प्रयोग -
कल से मेरी परीक्षा शुरू हो रही है।
- समानार्थी शब्द -
शुरू होना ,
प्रारंभ होना
-
परिभाषा - प्रचलित होना या काम में आने लगना
- वाक्य में प्रयोग -
नया राजमार्ग अब आम लोगों के लिए भी खुल गया है।
- समानार्थी शब्द -
चालू होना
-
परिभाषा - ऊपर का आवरण हटना
- वाक्य में प्रयोग -
समय होते ही नाट्य मंच का पर्दा खुल गया।
- समानार्थी शब्द -
उघड़ना ,
उघरना
-
परिभाषा - किसी बँधी या फँसी हुई वस्तु का अलग होना
- वाक्य में प्रयोग -
मछली जाल से बच निकल गई।
- समानार्थी शब्द -
बच निकलना ,
छूटना
-
परिभाषा - बाँधने अथवा जोड़ने वाली वस्तु का हटना
- वाक्य में प्रयोग -
मेरी धोती खुल गई। / आपके कमीज़ का बटन खुल गया है।
- समानार्थी शब्द -
खुल जाना
-
परिभाषा - * प्रवेश देने में समर्थ होना
- वाक्य में प्रयोग -
यह दरवाजा आँगन में खुलता है।
-
परिभाषा - संकोच का त्याग करना
- वाक्य में प्रयोग -
सीता नये लोगों के साथ जल्दी नहीं खुलती।
- समानार्थी शब्द -
संकोच त्यागना
-
परिभाषा - नित्य का कार्य आरंभ होना
- वाक्य में प्रयोग -
यह बैंक नौ बजे खुलता है।
-
परिभाषा - मरम्मत आदि के लिए पुर्ज़ों का अलग होना
- वाक्य में प्रयोग -
इस मिस्त्री के यहाँ मेरी गाड़ी का इंजन खुला है।
-
परिभाषा - बारिश थमने के बाद आकाश से बादल का छँटना
- वाक्य में प्रयोग -
चार दिनों के बाद आज आसमान खुला है।
- समानार्थी शब्द -
साफ होना ,
स्वच्छ होना
-
परिभाषा - शरीर पर धारण की हुई या पहनी हुई चीज का वहाँ से हटाये जाने पर अलग होना
- वाक्य में प्रयोग -
क्या तुम्हारे कपड़े, जूते और मोजे उतर गए ?
- समानार्थी शब्द -
उतरना ,
निकलना
-
परिभाषा - सिलाई, बुनाई के टाँके अलग होना
- वाक्य में प्रयोग -
इस पैंट की सिलाई उधड़ गई है।
- समानार्थी शब्द -
उधड़ना ,
उखड़ना ,
निकलना
-
परिभाषा - अच्छा लगना
- वाक्य में प्रयोग -
यह पोशाक तुम पर शोभा दे रही है।
- समानार्थी शब्द -
शोभा देना ,
खिलना ,
शोभना
-
परिभाषा - निकल पड़ना
- वाक्य में प्रयोग -
मेरी ट्रेन समय पर छूट गई।
- समानार्थी शब्द -
छूटना ,
रवाना होना ,
चलना