-
परिभाषा - वह स्थान जहाँ से धातुओं के अयस्क आदि खोदकर निकाले जाते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
कोयले की खान में पानी भर जाने के कारण सौ लोग मारे गए।
- बहुवचन -
खानें
- समानार्थी शब्द -
खदान ,
खानि
-
परिभाषा - पठानों की एक उपाधि
- वाक्य में प्रयोग -
आज मैं खान साहब से मिलने गया था।
- समानार्थी शब्द -
ख़ाँ
-
परिभाषा - प्रभावशाली मुसलमानों विशेषकर एशियाई पठान शासकों की एक उपाधि
- वाक्य में प्रयोग -
बादशाह ने खान को एक जागीर दे दी।
-
परिभाषा - किसी विषय के ज्ञान या गुण आदि का बहुत बड़ा आगार
- वाक्य में प्रयोग -
संत कबीर ज्ञान के भंडार थे।
- समानार्थी शब्द -
सागर