-
परिभाषा - किसी का काम या बात अच्छी न लगना
- वाक्य में प्रयोग -
मुझे उसकी बात बुरा लगी।
- समानार्थी शब्द -
बुरा लगना ,
चुभना
-
परिभाषा - खट-खट या खड़-खड़ शब्द होना
- वाक्य में प्रयोग -
साँकल के टकराने से दरवाज़ा खड़क रहा है।
- समानार्थी शब्द -
खड़कना
-
परिभाषा - परस्पर झगड़ा होना या आपस में लड़ाई होना
- वाक्य में प्रयोग -
आजकल दोनों भाइयों में खटक गई है।
- समानार्थी शब्द -
अनबन होना ,
खट-पट होना
-
परिभाषा - मानसिक कष्ट या पीड़ा होना
- वाक्य में प्रयोग -
मेरे बेटे का इस तरह बिना बताये घर से चले जाना मुझे अब तक सालता है।
- समानार्थी शब्द -
सालना ,
कचोटना
-
परिभाषा - घबराना
- वाक्य में प्रयोग -
कभी-कभी कम्प्यूटर पर बैठे-बैठे मन ऊबता है।
- समानार्थी शब्द -
ऊबना ,
जी भरना ,
बोर होना
-
परिभाषा - किसी चीज़ का डर होना
- वाक्य में प्रयोग -
अचानक सामने शेर देखकर मैं डर गया। / भूतों की कहानी सुनकर वह सहम गया।
- समानार्थी शब्द -
डरना ,
भयभीत होना ,
सहमना
-
परिभाषा - प्रायः मवाद भरे होने के कारण शरीर के किसी अंग में रह-रहकर पीड़ा होना
- वाक्य में प्रयोग -
मेरे पैर का घाव टीस रहा है।
- समानार्थी शब्द -
टीसना ,
करकना ,
कसकना