-
परिभाषा - मिट्टी या पत्थर का एक बरतन जो कटोरे के आकार का होता है
- वाक्य में प्रयोग -
कुंडी में अचार रखा है।
-
परिभाषा - पत्थर की बनी छोटी गोल कटोरी
- वाक्य में प्रयोग -
पुराने ज़माने में लोग पथरी का उपयोग अचार, नमक आदि रखने के लिए करते थे।
- समानार्थी शब्द -
पथरी ,
कूँड़ी
-
परिभाषा - दरवाजे की चौखट या पल्ले में लगी हुई वह गोलनुमा वस्तु जिसमें साँकल अटकाई जाती है
- वाक्य में प्रयोग -
दरवाजा बंद करने के लिए सीता ने साँकल को कुंडे में फँसा दिया।
-
परिभाषा - सिकड़ी की लड़ी का कोई छल्ला
- वाक्य में प्रयोग -
जंजीर की कड़ी टूटते ही बैल खेत की ओर भागा।
- समानार्थी शब्द -
कड़ी
-
परिभाषा - किवाड़ में लगा वह जंजीरनुमा उपकरण जो किवाड़ बंद करने के लिए कुंडे में फँसाया जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
मैं रात को सोते समय किवाड़ की साँकल बंद कर देता हूँ।
- समानार्थी शब्द -
साँकल ,
संकल ,
साँकला