-
परिभाषा - शतरंज के खेल में कोई मुहरा किसी ऐसी जगह पर रखने की क्रिया जहाँ से बादशाह उसकी घात में पड़ता हो
- वाक्य में प्रयोग -
मैंने आपके बादशाह को शह दे दी है।
- समानार्थी शब्द -
शह
-
परिभाषा - ऋण या देय का उतना अंश जितना किसी एक अवधि में चुकाया या दिया जाय या चुकाया जाना हो
- वाक्य में प्रयोग -
मैं यह कर्ज किस्तों में भरूँगा।
-
परिभाषा - ऋण या देय को कुछ निश्चित समय में कई बार थोड़ा-थोड़ा करके चुकाने या वसूलने की पद्धति
- वाक्य में प्रयोग -
बैंकों द्वारा दी गई किस्त की सुविधा से महँगी चीजों को भी खरीदना आसान हो गया है।
-
परिभाषा - खेतों में अनाज आदि पैदा करने का काम
- वाक्य में प्रयोग -
इस गाँव में कई लोग खेती करते हैं।
- समानार्थी शब्द -
खेती ,
किसानी ,
खेतीबाड़ी