-
परिभाषा - किसी चीज़ के धारवाली वस्तु से टुकड़े करना
- वाक्य में प्रयोग -
माँ ने चाकू से सेब काटा।
- समानार्थी शब्द -
चाक करना
-
परिभाषा - दाँत आदि गड़ाकर खंड, क्षत या घाव करना
- वाक्य में प्रयोग -
कल उसको कुत्ते ने काटा।
-
परिभाषा - दबाव आदि से ऐसा जोर पहुँचाना कि कुछ हिस्सा अपने जड़ से अलग हो जाये
- वाक्य में प्रयोग -
मिहिर ने राहुल की पतंग काट दी।
-
परिभाषा - कलम की लकीर से लिखावट रद्द करना
- वाक्य में प्रयोग -
शिक्षक ने गलत उत्तर को काटा।
-
परिभाषा - एक रेखा का किसी एक स्थान पर दूसरी रेखा के ऊपर से होते हुए आगे निकल जाना
- वाक्य में प्रयोग -
रेखा गणित के इस प्रश्न में क्षैतिज रेखा को एक लंबवत रेखा बीचोबीच काट रही है।
-
परिभाषा - किसी वस्तु में से कोई अंश अलग करना
- वाक्य में प्रयोग -
लेखापाल मेरी तनख्वाह में से बीस प्रतिशत आय कर काटता है।
-
परिभाषा - विषैले कीड़ों, जन्तुओं आदि का दाँत से काटना
- वाक्य में प्रयोग -
किसान को खलिहान में साँप ने काट लिया।
- समानार्थी शब्द -
डसना ,
डँसना
-
परिभाषा - कैंची या कैंची के आकार जैसे किसी औजार से काटना
- वाक्य में प्रयोग -
माली बगीचे के पौधों को हर महीने काटता है।
- समानार्थी शब्द -
कतरना
-
परिभाषा - ताश के खेल में तुरुप के किसी पत्ते द्वारा किसी दूसरे पत्ते को प्रभावहीन करना
- वाक्य में प्रयोग -
रामू ने तुरुप के पंजे से मेरे एक्के को काटा।
-
परिभाषा - ताश आदि की गड्डी में से कुछ भाग उठाकर अलग करना
- वाक्य में प्रयोग -
जादूगर के कहने पर मैंने ताश को काटा।
-
परिभाषा - (रास्ता) तय करना
- वाक्य में प्रयोग -
बात करते-करते हमने रास्ता काट लिया।
-
परिभाषा - किसी के मत, विचार या कथन को गलत साबित करना
- वाक्य में प्रयोग -
उसने मेरी बात का खंडन किया।
- समानार्थी शब्द -
खंडन करना
-
परिभाषा - समय आदि व्यतीत करना
- वाक्य में प्रयोग -
इस साल गर्मी की छुट्टियॉं हमने मनाली में बितायी।
- समानार्थी शब्द -
बिताना ,
निकालना
-
परिभाषा - किसी पदार्थ या तत्त्व का सार-भाग कम या नष्ट करके उसका असर घटाना
- वाक्य में प्रयोग -
यह दवा कई तरह के जहर मारती है।
- समानार्थी शब्द -
मारना
-
परिभाषा - काटने का काम
- वाक्य में प्रयोग -
अभी धान की कटाई चल रही है।
- समानार्थी शब्द -
कटौनी