Toggle navigation
हिंदी शब्दमित्र
कक्षा के अनुसार
हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
प्राथमिक (Beginner)
माध्यमिक (Intermediate)
कुशल (Proficient)
उन्नत (Advanced)
विशेषज्ञ (Expert)
हमारे बारे में
संपर्क करें
मदद
Space
Backspace
Reset
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
य
र
ल
व
श
ष
स
ह
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
ँ
़
Levels
प्राथमिक (BEGINNER)
माध्यमिक (INTERMEDIATE)
कुशल (PROFICIENT)
उन्नत (ADVANCED)
विशेषज्ञ (EXPERT)
कलम
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला
अगला
परिभाषा -
काग़ज़ आदि पर लिखने की एक चीज़
वाक्य में प्रयोग -
पुराने ज़माने में पक्षी के पंख से ही कलम बना लेते थे।
बहुवचन -
कलमें
समानार्थी शब्द -
पेन
,
लेखनी
कलम
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला
अगला
परिभाषा -
वह औज़ार जिससे महीन चीज़ काटी या खोदी जाए
वाक्य में प्रयोग -
वह कलम द्वारा संगमरमर पर राम का चित्र बना रहा है।
समानार्थी शब्द -
अँखिया
कलम
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला
अगला
परिभाषा -
पेड़ की वह टहनी जो दूसरी जगह बैठाने या दूसरे पेड़ में पैबंद लगाने के लिए काटी जाए
वाक्य में प्रयोग -
कलम से तैयार वृक्ष के फल स्वादिष्ट और बड़े होते हैं।
कलम
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला
अगला
परिभाषा -
लकड़ी आदि का बना वह लेखन उपकरण जिसे स्याही में डुबा-डुबाकर लिखा जाता है
वाक्य में प्रयोग -
छात्र नरकट की कलम से लिख रहा है।
समानार्थी शब्द -
लेखनी
कलम
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला
अगला
परिभाषा -
दो पेड़ों को मिलाने के लिए या दूसरी जगह वही पेड़ लगाने के लिए उसी पेड़ की डाल को काटकर दूसरी जगह लगाने की क्रिया
वाक्य में प्रयोग -
उसने कलम के लिए गुलाब के कई कलम लाए।
कलम
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला
अगला
परिभाषा -
बही-खाते आदि में लिखा जाने वाला कोई मद
वाक्य में प्रयोग -
इसमें एक क़लम छूट गई है।
कलम
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला
अगला
परिभाषा -
कनपटी के पास का वह स्थान जिस पर गाल की ओर कुछ दूर तक बाल रहते हैं
वाक्य में प्रयोग -
बाल बनवाते समय कलम के बाल छोटे करा लेना।
कलम
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला
अगला
परिभाषा -
चित्र अंकित करने की किसी विशेष स्थान या परम्परा की शैली
वाक्य में प्रयोग -
यह राजस्थानी क़लम है।
कलम
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला
अगला
परिभाषा -
सिर के वे बाल जो कनपटी के पास होते हैं
वाक्य में प्रयोग -
नाई ने तुम्हारी कलम को ठीक से नहीं काटा है।
कलम
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला
अगला
परिभाषा -
पेड़-पौधों की काटकर लगाई हुई टहनी से उगा हुआ पेड़ या पौधा
वाक्य में प्रयोग -
बगीचे की क़लमों में तरह-तरह के फूल खिले हैं।
कलम
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला
अगला
परिभाषा -
चित्रकार के रंग भरने की कलम
वाक्य में प्रयोग -
वह तूलिका से चित्र में रंग भर रहा है।
समानार्थी शब्द -
तूलिका
,
तूलि
,
तीली