-
परिभाषा - कम होने की अवस्था या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
समय के अभाव के कारण मैं वहाँ नहीं जा सका।
- समानार्थी शब्द -
अभाव ,
अल्पता
-
परिभाषा - बहुत कम मात्रा में होने की अवस्था या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
गरमी के दिनों में पानी की कमी होती है।
- बहुवचन -
कमियाँ
- समानार्थी शब्द -
तंगी ,
किल्लत
-
परिभाषा - बुरी आदत या स्वभाव
- वाक्य में प्रयोग -
बुराई से बचना चाहिए। / तुम में यही तो खोट है कि सच बात जल्दी नही बताते।
- समानार्थी शब्द -
खोट ,
विकार ,
बुराई
-
परिभाषा - गिरने या घटने की क्रिया या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
शेयर के मूल्यों में लगातार गिरावट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
- समानार्थी शब्द -
गिरावट ,
घटाव ,
उतार