-
परिभाषा - वह लक्ष्मी जो समुद्र मंथन के समय बाद में निकली थी
- वाक्य में प्रयोग -
कहीं-कहीं पर उल्लेख मिलता है कि कनिष्ठा ही विष्णु से विवाह के उपरान्त ज्येष्ठा हो गई।
-
परिभाषा - किसी की कई पत्नियों में से वह जो पद, मर्यादा आदि में छोटी हो
- वाक्य में प्रयोग -
राजा ने पटरानी के कहने से कनिष्ठा को घर से निकाल दिया।
- समानार्थी शब्द -
गौण पत्नी
-
परिभाषा - कई पत्नियों में से वह जिसे पति कम प्यार करता हो
- वाक्य में प्रयोग -
बुढ़ापे में पटरानी ही कनिष्ठा हो गई।
-
परिभाषा - एक देवी जिसकी पूजा भाद्रपद शुक्ल पक्ष में ज्येष्ठ नक्षत्र में की जाती है
- वाक्य में प्रयोग -
ज्येष्ठ गौरी के साथ कनिष्ठा की भी पूजा होती है।
- समानार्थी शब्द -
कनिष्ठा गौरी
-
परिभाषा - पाँचों अंगुलियों में से सबसे छोटी उँगली
- वाक्य में प्रयोग -
उसके हाथ की कानी उँगली में मोती की अँगूठी शोभायमान है।
- समानार्थी शब्द -
कानी उँगली ,
कानी अंगुली ,
कानी