-
परिभाषा - भागवत टीका के अनुसार भूख, प्यास, जरा, मृत्यु, शोक, मोह - ये छः क्लेश पर दूसरे मतानुसार गर्मी, सर्दी, भूख, प्यास, मोह और लोभ - ये छः क्लेश
- वाक्य में प्रयोग -
षट् क्लेश सभी जीवों को कष्ट देते हैं ।
- समानार्थी शब्द -
षट् क्लेश
-
परिभाषा - किसी मनोवेग आदि के उठने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
अब जनता में नेताओं के प्रति उठी क्रोध की लहर को दबाना आसान नहीं है ।
- समानार्थी शब्द -
लहर ,
तरंग
-
परिभाषा - नदी, समुद्र में थोड़ी-थोड़ी दूर पर रह-रहकर उठने और फिर नीचे बैठने वाला बहुत सारा पानी
- वाक्य में प्रयोग -
समुद्र की लहरें चट्टानों से टकराकर ऊपर उठ रही हैं ।
- समानार्थी शब्द -
लहर ,
तरंग
-
परिभाषा - किसी चीज़ के मुड़ने या सिकुड़ने पर उस स्थान बनने वाली संरचना
- वाक्य में प्रयोग -
कपड़ों की शिकन इस्तरी करके हटाई जाती है।
- समानार्थी शब्द -
सिकुड़न ,
शिकन ,
बल
-
परिभाषा - बहता हुआ पानी या द्रव
- वाक्य में प्रयोग -
बरसात में मेरे घर के पास ही पानी की एक धारा बहती है ।
- समानार्थी शब्द -
धारा ,
धार ,
बहाव
-
परिभाषा - पाँच और एक के योग से प्राप्त अंक
- वाक्य में प्रयोग -
तीन और तीन छः होता है ।
- समानार्थी शब्द -
छह ,
छः ,
६
-
परिभाषा - तेज़ होने की अवस्था
- वाक्य में प्रयोग -
तेज़ी हमेशा लाभदायक नहीं होती ।
- समानार्थी शब्द -
वेग ,
तीव्रता ,
तीक्ष्णता
-
परिभाषा - किसी उचित, आवश्यक या प्रिय बात के न होने पर मन में होनेवाला दुख
- वाक्य में प्रयोग -
मुझे अफ़सोस के साथ कहना पड़ रहा है कि मैं कल नहीं आ पाऊँगा ।
- समानार्थी शब्द -
अफ़सोस ,
दुःख ,
दुख
-
परिभाषा - उजाला
- वाक्य में प्रयोग -
सूर्य के उगते ही चारों ओर रोशनी फैल जाती है।
- समानार्थी शब्द -
रोशनी ,
उजियाला ,
उँजियारा