-
परिभाषा - आग पर चढ़े हुए तरल पदार्थ का फेन के साथ ऊपर उठना या क्वथनांक पर द्रव का वाष्प के रूप में बदलना
- वाक्य में प्रयोग -
चूल्हे पर पानी उबल रहा है।
- समानार्थी शब्द -
खौलना ,
उखलना
-
परिभाषा - उबलने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
दूध का उबलना शुरू होते ही आँच कम कर दीजिएगा।
- समानार्थी शब्द -
खौलना
-
परिभाषा - क्रोध से बेकाबू होना
- वाक्य में प्रयोग -
उनकी बातें सुनते ही वह खौल गया।
- समानार्थी शब्द -
खौलना ,
बेकाबू होना
-
परिभाषा - क्रोध से भर जाना
- वाक्य में प्रयोग -
पसंदीदी चीज़ न मिलने के कारण वह रिसिया गया। / झुठी बात सुनकर वह आग बबूला हुआ।
- समानार्थी शब्द -
रिसियाना ,
आग बबूला होना ,
भड़कना